Shashi Tharoor ने कहा- परिवारवादी Congress PM पद के लिए Rahul Gandhi और Kharge का नाम ही आगे बढ़ायेगी

By नीरज कुमार दुबे | Oct 17, 2023

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि यदि इंडिया गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में आता है तो कांग्रेस पार्टी मल्लिकार्जुन खरगे या राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में नामित कर सकती है। देखा जाये तो थरूर ने कुछ गलत नहीं कहा है लेकिन जब इंडिया गठबंधन ने अपना कोई नेता या प्रधानमंत्री उम्मीदवार ही तय नहीं किया है तब ऐसे बयान विपक्षी नेताओं के बीच अविश्वास बढ़ा सकते हैं। खासतौर पर जब ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार और शरद पवार जैसे कई नेता प्रधानमंत्री पद के आकांक्षी हैं, तब कांग्रेस द्वारा एकतरफा रूप से अपने नेताओं के नाम घोषित करना विपक्षी गठबंधन की मुश्किलें बढ़ायेगा। भाजपा ने तो हमला बोल भी दिया है और कहा है कि विपक्षी गठबंधन में बिखराव साफ नजर आ रहा है वहीं इंडिया गठबंधन के दलों की इस मुद्दे पर चुप्पी दर्शा रही है कि वह भी नाखुश हैं।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में हमारी सरकार दुबारा बनी तो 2024 में केंद्र में भी कांग्रेस आएगी: खरगे

बहरहाल, भाजपा ने शशि थरूर के बयानों के आधार पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा है कि उसके नेता अब यह खुद मान रहे हैं कि कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद जयहिंद ने कहा है कि विपक्षी गठबंधन की बैठक के बिना ही यह लोग प्रधानमंत्री पद पर दावेदारी जता रहे हैं और नाम भी आगे कर रहे हैं जो दर्शा रहा है कि इस गठबंधन में कितना आपसी विरोधाभास है।

प्रमुख खबरें

AAP में साइडलाइन हुए Raghav Chadha? पंजाब सरकार ने वापस ली Z+ Security, क्या हैं इसके मायने?

KKR की लगातार हार से निराश कप्तान Ajinkya Rahane, फ्लॉप खिलाड़ियों को दी चेतावनी

Arvind Kejriwal का गंभीर आरोप- Judge के बच्चों को केस देते हैं CBI के वकील, मुझे न्याय कैसे मिलेगा?

MSU Student Vulgar Dance Video | कैंपस में संस्कार के नाम पर अश्लील डांस? वडोदरा में बॉलीवुड गाने पर छात्रा की परफॉर्मेंस ने मचाया बवाल, अब आंसुओं के साथ मांगी माफी!