मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- अगर कर्नाटक चुनाव में होती है कांग्रेस की हार है तो उसका दोष लेने को हूं तैयार

By अभिनय आकाश | May 05, 2023

कर्नाटक में पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि अगर उनकी पार्टी 10 मई को चुनाव हार जाती है तो वह कोई भी दोष लेने के लिए तैयार हैं। एक साक्षात्कार में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर हम हारते हैं तो मैं कोई भी दोष लेने के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं चाहता हूं कि कांग्रेस जीत जाए। कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत की उम्मीद कर रही है क्योंकि वह 2014 के लोकसभा चुनावों में हार के बाद से अपने फिसलते चुनावी प्रदर्शन को उलटने के लिए तरस रही है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election में किसका पलड़ा भारी? भाजपा-कांग्रेस के बीच दिख रहा शानदार मुकाबला

कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि हमारे पास स्पष्ट बहुमत होगा और हम एक स्थिर सरकार बनाएंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे को हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जहरीले सांप से करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को हराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत