हिमाचल में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, PM बढ़ती बेरोजगारी की तरफ देख ही नहीं रहे, हम वादे पूरा करेंगे

By अंकित सिंह | Nov 09, 2022

कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज भाजपा पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा जो वादा करते हैं, वह पूरा नहीं करती है। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने जो भी वादा किया है उसे पूरा करेगी। अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली चुनावी सभा थी। उन्होंने कहा कि कहा कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ऐसे वादे नहीं करती जिन्हें पूरा नहीं किया जा सके। खड़गे ने कहा कि पूरे देश में 14 लाख वैकेंसी खाली हैं और हिमाचल में 65 हजार वैकेंसी खाली हैं, उन वैकेंसीज को भरा नहीं जा रहा।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ बोले- राहुल की यात्रा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर इसमें शामिल होने का दबाव नहीं

खड़गे ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तंज कसते हुए कहा, नड्डा जी का चुनाव कैसे हुआ, यह किसी को पता नहीं। भाजपा में चुनाव नहीं होता है, वहां सिर्फ नियुक्ति होती है। कांग्रेस में लोकतंत्र है। उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए कहा, अग्निवीर चार साल के लिए बना रहे है। इसके बाद युवा क्या करेगा? मंदिर में घंटी बजाएगा? भाजपा सरकार की आदत है कि लोगों को दिशाहीन किया जाए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मतदाता 12 नवंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जयराम जी की (अलविदा) कहते हुए मतदान करेंगे। 

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली