मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'मेट्रोमैन' के मुद्दे को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कही यह अहम बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

बेंगलुरु। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मेट्रोमैन’ ई. श्रीधरन को केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सोमवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को 75 साल की उम्र के बाद दरकिनार कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: मुख्तार अब्बास नकवी बोले, मुस्लिम समाज PM मोदी की नीतियों को दे रहा अपना समर्थन 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खड़गे ने यह भी कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 82 और 84 साल के दो विधायकों को पार्टी में शामिल कराकर टिकट दिया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा उपदेश कुछ और देती है तथा करती कुछ है।’’ खड़गे ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा विभिन्न समुदायों के बीच विभाजन पैदा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर

Vastu Tips: गणेश जी की पीठ के दर्शन से आ सकती है दरिद्रता, स्थापना में रखें इन बातों का ध्यान