Mallikarjun Kharge का भाजपा पर निशाना, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से घबराई मोदी सरकार इसे रोकने के बहाने तलाश रही

By अंकित सिंह | Dec 23, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज भाजपा पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा है कि वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से पूरी तरीके से घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा चीन के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से घबराई मोदी सरकार इसे रोकने के बहाने तलाश रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मोदी सरकारचीनी अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा करने से बच रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महंगाई सरकार की विफलता को दर्शाती है। कांग्रेस अक्ष्यक्ष की यह टिप्पणी पार्टी के प्रस्तावित ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की तैयारियों के संदर्भ में बुलाई गई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक में आई है।

इसे भी पढ़ें: Kharge के बयान पर पहले संसद में हुआ खूब हंगामा, फिर PM मोदी के साथ बैठकर खाया खाना

वहीं, राहुल गांधी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पत्र पर संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की भाजपा की राजनीति है। यदि वैज्ञानिक आधार पर कोई प्रोटोकॉल है या विशेषज्ञों की राय है, तो भारत जोड़ो यात्रा निश्चित रूप से इसका पालन करेगी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गत चार दिसंबर को पार्टी की संचालन समिति की बैठक में बताया था कि दो महीने तक चलने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा, जिसमें भारत जोड़ो यात्रा का संदेश होगा तथा उसके साथ नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी संलग्न होगा। उन्होंने कहा था कि पार्टी की ओर से ‘महिला मार्च’ भी निकाला जाएगा, जिसकी अगुवाई प्रियंका गांधी वाद्रा करेंगी।

प्रमुख खबरें

पवन खेड़ा को Supreme Court से राहत नहीं, CM Himanta बोले- अब Assam में सरेंडर ही विकल्प

IPL 2026 में फ्लॉप क्यों हो रहे हैं जसप्रीत बुमराह? पांच मैच में 1 भी विकेट नहीं, ये है कारण

Akshaya Tritiya पर पाएं Gorgeous Look, ट्राय करें ये 5 लेटेस्ट Suit Designs

‘देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश’, Delimitation पर Rahul Gandhi का बड़ा हमला