'MP में जातिगत जनगणना कराएगी कांग्रेस', मल्लिकार्जुन खड़गे ने संत रविदास मंदिर के बहाने PM Modi पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Aug 22, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी मध्य प्रदेश चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर संत रविदास के नाम पर एक कॉलेज बनाने की घोषणा की। खड़गे मंगलवार को मध्य प्रदेश के सागर में अपनी पहली सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "प्रधानमंत्री को रविदास केवल चुनाव के दौरान याद आते हैं। उन्होंने चुनाव से तीन महीने पहले संत रविदास स्मारक बनाने की घोषणा क्यों की, अपने 9 साल के कार्यकाल के दौरान क्यों नहीं?" आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनावी लड़ाई है। प्रधानमंत्री ने सागर जिले के बडतूमा में समाज सुधारक और कवि संत रविदास के 100 करोड़ रुपये की लागत वाले मंदिर-सह-स्मारक के निर्माण के लिए भूमि पूजन और आधारशिला इसी महीने रखी थी। 

इसे भी पढ़ें: Udit Raj का बड़ा बयान, भविष्य में योगी बनाए जा सकते हैं PM, इसलिए रजनीकांत ने छुए उनके पैर

जाति जनगणना का वादा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में जाति जनगणना कराएगी। खड़गे ने कहा कि भाजपा सरकार ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सिफारिश पर स्वीकृत बुन्देलखण्ड पैकेज को लागू नहीं किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए उन पर हिंसा प्रभावित मणिपुर के लिए 'कुछ नहीं' करने का आरोप लगाया। 2011 की जनगणना के मुताबिक एमपी में दलितों की आबादी 1.13 करोड़ थी। उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में अनुसूचित जाति के लिए छह विधानसभा सीटें आरक्षित हैं, और भाजपा ने 2018 के राज्य चुनावों में उनमें से पांच पर जीत हासिल की थी, अर्थात् बीना, नारयोली, जतारा, चंदला और हट्टा, जबकि कांग्रेस गुन्नौर जीतने में कामयाब रही।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे