'माताजी बोलने में बड़ी एक्सपर्ट हैं...', वित मंत्री को बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, धनखड़ ने टोकते हुए कहा, वह आपकी बेटी के बराबर

By अंकित सिंह | Jul 24, 2024

राज्यसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कथित तौर पर राज्यों के प्रति भेदभावपूर्ण होने के लिए केंद्रीय बजट 2024-25 की निंदा की। खड़गे ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट में दो बिहार और आंध्र प्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों की 'प्लेटें' खाली रह गईं। खड़गे ने तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और अपने गृह राज्य कर्नाटक जैसे राज्यों का नाम लेते हुए कहा, "किसी भी राज्य को कुछ नहीं मिला।"

खड़गे के बयान के बाद राज्यसभा में हंसी के ठहाके लग गए। तभी सभापति जगदीप धनखड़ ने उनको बीच में टोकते हुए कहा कि सीतारमण जी आपकी बेटी के बराबर हैं। विपक्ष के 'भेदभावपूर्ण' केंद्रीय बजट के विरोध के जवाब में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में सरकार के रुख का बचाव किया और बजटीय निर्णयों के पीछे के तर्क को स्पष्ट किया। अपने भाषण के दौरान, सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया कि हर बजट घोषणा में हर राज्य का उल्लेख करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हर बजट में, आपको इस देश के हर राज्य का नाम लेने का मौका नहीं मिलता। कैबिनेट ने वडावन पर एक बंदरगाह स्थापित करने का निर्णय लिया था। लेकिन कल बजट में महाराष्ट्र का नाम नहीं लिया गया। क्या इसका मतलब यह है कि महाराष्ट्र खुद को उपेक्षित महसूस करता है? 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: INDIA गठबंधन के नेताओं ने बजट के विरोध में किया प्रदर्शन, सरकार बोली- गुमराह कर रहा है विपक्ष

वित्त मंत्री ने कहा कि यदि भाषण में किसी विशेष राज्य का नाम लिया गया है, तो क्या इसका मतलब यह है कि भारत सरकार के कार्यक्रम इन राज्यों में नहीं जाते हैं? यह कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष का लोगों को यह आभास देने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है कि हमारे राज्यों को कुछ भी नहीं दिया गया है। यह एक अपमानजनक आरोप है। 'भेदभावपूर्ण' बजट पर विपक्ष के राज्यसभा से वॉकआउट करने से पहले, विपक्ष के नेता राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये कुर्सी बचाने के लिए ये सब हुआ है... हम इसकी निंदा करेंगे और इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के दल विरोध करेंगे। अगर संतुलन नहीं होगा तो विकास कैसे होगा?

प्रमुख खबरें

Nepal Flood Crisis: MEA अधिकारियों संग S Jaishankar की बड़ी बैठक, लापता भारतीयों की तलाश हुई तेज़

NTPC 2037 तक 244 GW बिजली क्षमता बढ़ाएगी, 16.86 लाख करोड़ का करेगी निवेश

Top 10 Breaking News 27 August 2026 | Kanpur Training Aircraft Crash | Nepal flash floods 2026 | Haryanvi Singer Ankit Baliyan Shot Dead आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Nepal Flash Floods: ग्यारोंग में तबाही के बाद 80 तीर्थयात्री गायब, Sadhguru का छलका दर्द; MEA से किया संपर्क