दिल्ली और नोएडा में खोले जाएंगे पांच शॉपिंग मॉल, रहेंगी ये शर्तें लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद कई रियल्टी कंपनियां सोमवार से शॉपिंग मॉल का परिचालन शुरू कर रही हैं, जबकि कई कंपनियां बाद में इस सप्ताह परिचालन शुरू करने वाली हैं। देश की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी डीएलएफ इस सप्ताह के अंत में दिल्ली और नोएडा में अपने पांच शॉपिंग मॉल खोलेगी। डीएलएफ शॉपिंग मॉल की कार्यकारी निदेशक पुष्पा बेक्टर ने कहा कि कंपनी आगंतुकों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। जैंडर समर्थित वर्चुअस रिटेल कल से बेंगलुरू, सूरत, मोहाली और अमृतसर में चार मॉल खोल रही है। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) पंकज रेनझेन ने कहा कि चेन्नई और नागपुर में अभी मॉल नहीं शुरू किये जा सकेंगे क्योंको तमिलनाडु और महाराष्ट्र में अभी इसकी अनुमति नहीं है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल