ममता बनर्जी ने दैनिक भास्कर के परिसरों पर छापेमारी को लेकर कहा, लोकतंत्र को कुचलने का क्रूर प्रयास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कथित कर चोरी के लिए मीडिया समूह दैनिक भास्कर के खिलाफ आयकर की छापेमारी पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए कार्रवाई को लोकतंत्र को कुचलने का “क्रूर प्रयास” और सच सामने लाने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश करार दिया। बनर्जी ने कहा कि ये छापेमारी देश में कोविड-19 स्थिति के ‘‘कुप्रबंधन” के बारे में खबरें देने का नतीजा है।

इसे भी पढ़ें: वन मंत्री के खिलाफ आरोपों को लेकर केरल विधानसभा से यूडीएफ ने किया बहिर्गमन

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा, “मैं इस प्रतिशोधी कार्रवाई की कड़ी निंदा करती हूं जिसका मकसद सच सामने लाने वाली आवाजों को दबाना है। यह घोर उल्लंघन है जो लोकतंत्र के सिद्धांतों को कमजोर करता है। मीडिया में काम कर रहे हर व्यक्ति से मजबूत बने रहने की अपील करती हूं। साथ मिलकर हमें इन तानाशाह ताकतों को कामयाब नहीं होने देना है।” आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश के हिंदी समाचार चैनल भारत समाचार के खिलाफ भी कर चोरी के आरोप में बृहस्पतिवार को छापेमारी की।

प्रमुख खबरें

GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

उत्तर प्रदेश में Heavy Rain से Lucknow समेत कई जिले प्रभावित, IMD का अलर्ट

Sonam Wangchuk ने Ladakh की तुलना China के कब्जे वाले Tibet से करके खड़ा किया विवाद, Central Tibetan Administration ने जताई कड़ी आपत्ति

Devendra Fadnavis का बड़ा कदम: Maharashtra के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों की होगी मदद