ममता ने प. बंगाल में कारोबार सुगमता के लिए समिति के गठन की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य में कारोबार को सुगम बनाने के लिए एक नई राज्य-स्तरीय तालमेल समिति के गठन की घोषणा की। बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) में बनर्जी ने राज्य की आर्थिक प्रगति और राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ छह आर्थिक गलियारों के निर्माण सहित राज्य में जारी बुनियादी ढांचों के विकास पर प्रकाश डाला।

सामाजिक कल्याण पहल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘लक्ष्मी भंडार जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बंगाल महिला सशक्तीकरण में अग्रणी है। बनर्जी ने समावेशन के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, हम लोगों को विभाजित नहीं करते। विविधता में एकता हमारी ताकत है। दो दिन के वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच