बंगाल में रह रहे सारे बांग्लादेशी भारतीय नागरिक हैं: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2020

 कालियागंज (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश से आए वे सभी लोग जो चुनावों में मतदान कर रहे हैं वे भारतीय नागरिक हैं और उन्हें नए सिरे से नागरिकता के लिए आवेदन देने की कोई जरूरत नहीं है। बनर्जी ने दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों से निपटने के मोदी सरकार के तरीके की आलोचना की और कहा कि वह पश्चिम बंगाल को दूसरी दिल्ली नहीं बनने देंगी।

इसे भी पढ़ें: भारत के ताने-बाने में भेदभाव की राजनीति से मुझे होता है दुख: ममता बनर्जी

दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भूलिए मत कि यह बंगाल है। जो कुछ भी दिल्ली में हुआ, उसे यहां नहीं होने दिया जाएगा। हम नहीं चाहते कि बंगाल एक और दिल्ली या एक और उत्तर प्रदेश बने।’’ भाजपा ममता पर ‘मुस्लिमों के तुष्टिकरण’ और ‘वोट बैंक की राजनीति’ करने का आरोप लगाती रही है।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा