ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन को बताया करीबी दोस्त, साथ खड़े रहने की खाई कसम, बीजेपी पर निशाना साधा

By अंकित सिंह | Feb 02, 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की निंदा की और उन्हें "शक्तिशाली आदिवासी नेता" बताया। तृणमूल सुप्रीमो ने यह भी कहा कि सोरेन उनके "करीबी दोस्त" हैं। ममता बनर्जी ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि मैं एक शक्तिशाली आदिवासी नेता हेमंत सोरेन की अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती हूं। भाजपा समर्थित केंद्रीय एजेंसियों की प्रतिशोधात्मक कार्रवाई से एक लोकप्रिय चुनी हुई सरकार को कमजोर करने की सुनियोजित साजिश की बू आ रही है। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन, राजभवन में ली पद की शपथ, कांग्रेस-राजद कोटे से भी एक-एक विधायक मंत्री बने

झारखंड में एक विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को पांच दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। सोरेन को भूखंड के ‘‘अवैध’’ कब्जे और ‘‘भूमि माफिया’’ के साथ कथित संबंध से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सात घंटे तक पूछताछ किए जाने के बाद बुधवार रात गिरफ्तार किया गया था। विशेष पीएमएलए अदालत ने झामुमो नेता को बृहस्पतिवार को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

प्रमुख खबरें

CBIC Customs Clearance Rule: मेडिकल डिवाइस और दवाओं के आयात पर नई Checklist जारी

RBI VRRR Auction: बैंकों की सुस्त प्रतिक्रिया से 7 लाख करोड़ की नीलामी हुई पस्त

Air India के लिए Cost Control और Safety सबसे अहम, टाउनहॉल में बोले N Chandrasekaran

Box Office पर तूफान बना HanuMan Ansh! 31वें दिन 22.75 करोड़ कमाकर रचा नया इतिहास, कुल कलेक्शन ₹122 करोड़ पार