महाकुंभ मेले में भगदड़ में तीर्थयात्रियों की मौत पर Mamata Banerjee ने जताया शोक

By Prabhasakshi News Desk | Jan 29, 2025

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रयागराज के महाकुंभ मेले में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। बनर्जी ने अपने एक्स हैंडल पर कहा कि बंगाल में वार्षिक गंगासागर मेले के आयोजन के उनके अनुभव से पता चलता है कि कुंभ जैसे विशाल आयोजनों को संभालने के लिए अधिकतम योजना और देखभाल की आवश्यकता होती है।

मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ के संगम क्षेत्र में बुधवार तड़के स्नान करने बड़ी संख्या में पहुंचे तीर्थयात्रियों के बीच भगदड़ मचने से कई लोग हताहत हुए। उत्तर प्रदेश सरकार ने भगदड़ में मरने वालों की संख्या के बारे में अभी खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों ने अभी तक इस भगदड़ में हताहतों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Houthi Attack Saudi Arabia | सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का सिलसिलेवार हमला! 4 साल के बच्चे समेत 11 नागरिक घायल

Agni-4 Missile: भारत ने ओडिशा के चांदीपुर रेंज से मध्यम दूरी की मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Rahul Gandhi ने Ranchi में JPSC अभ्यर्थियों को मदद का आश्वासन दिया, छात्र नेता का दावा

Yogi Adityanath बोले: Kanwar Yatra में बाधा डालने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई