Mamata Banerjee ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनके निधन से दुखी हैं। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, ‘‘वरिष्ठ जननेता, लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन से दुखी हूं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पाटिल का शुक्रवार को महाराष्ट्र में उनके गृह नगर लातूर में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। वह 90 वर्ष के थे। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार भी संभाला था।

प्रमुख खबरें

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे

SC Scholarship में देरी: PAC छह राज्यों के मुख्य सचिवों के खिलाफ लाएगी विशेषाधिकार प्रस्ताव

Delhi Weather: तेज हवाओं संग बारिश से गिरा पारा, अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज

US Hindu Temple में गोलीबारी की साजिश पर Vinay Mohan Kwatra बोले, नस्ली हिंसा बर्दाश्त नहीं