Bangladesh को लेकर ममता बनर्जी ने दिया सख्त निर्देश, नेता भड़काऊ टिप्पणियों से बचें

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2024

बांग्लादेश के हालात पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चेतावनी दी है। उन्होंने राज्य के मंत्रियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी को भी बांग्लादेश पर टिप्पणी नहीं करनी है। फेसबुक या अन्य नेट पर पोस्ट न करें। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने राज्य कैबिनेट की बैठक में बांग्लादेश को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भड़काऊ टिप्पणी न करने का संदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें: 'मेरे बस की बात नहीं हैं', ममता बनर्जी के साथ अपने रिश्तों को लेकर क्यों बोले बंगाल के राज्यपाल

इस बीच बांग्लादेश में हसीना की सरकार गिर गई है। उस देश में अंतरिम सरकार बनने जा रही है. शेख़ हसीना ने इस्तीफ़ा देकर देश छोड़ दिया। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद सेना प्रमुख जनरल वकार-उज़-ज़मां ने देश के नाम भाषण में कहा कि शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। सेना प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अंतरिम सरकार बनेगी। सभी हत्याओं का न्याय किया जाएगा। सेना पर भरोसा रखें. देश में शांति व्यवस्था बनाये रखें. मुझ पर भरोसा करें। कृपया मदद करे लड़ने से मुझे कुछ नहीं मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर