I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका देने जा रही ममता बनर्जी! 6 दिसंबर की बैठक से बना सकती हैं दूरी

By अंकित सिंह | Dec 04, 2023

विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए चुनावी राज्यों के नतीजों के बाद मुश्किले शुरू हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि 6 दिसंबर की बैठक में तृणमूल कांग्रेस की भागीदारी अनिश्चित है। एक सूत्र ने बताया कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के बैठक में शामिल न होने की संभावना है, क्योंकि उनका उत्तर बंगाल में एक कार्यक्रम निर्धारित है। कांग्रेस ने 6 दिसंबर को नई दिल्ली में अगली भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) भागीदारों की बैठक बुलाई है। बाद में ममता ने कहा कि मुझे नहीं पता, मुझे कोई जानकारी नहीं मिली, इसलिए मैंने उत्तर बंगाल में एक कार्यक्रम रखा...अगर हमारे पास जानकारी होती, तो हम उन कार्यक्रमों को निर्धारित नहीं करते। हम (बैठक के लिए) जरूर जाते, लेकिन हमें कोई सूचना नहीं मिली है।

जदयू भी हमलावर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने सोमवार को कहा कि उसकी सहयोगी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में ‘‘इंडिया’’ गठबंधन के साझेदारों के साथ कोई तालमेल नहीं कर अकेले चुनाव लड़कर गलती की। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधानपरिषद सदस्य नीरज कुमार ने भी इन राज्यों में कांग्रेस की हार के लिए भाजपा की ‘‘सांप्रदायिक उन्माद’’ की कथित राजनीति का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने में विफलता को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘यह कहने का कोई मतलब नहीं है कि आपका राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन है, लेकिन आप राज्यों में अलग-अलग चुनाव लड़ना चाहते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: Election Results: I.N.D.I.A. में खटपट, TMC ने बताया कांग्रेस की विफलता, अब्दुल्ला ने गठबंधन के भविष्य पर जताया संदेह

विजयन का भी वार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि उसका ‘‘लालच और सत्ता की लालसा’’ हिंदी भाषी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में उसकी हार की वजह है। विजयन ने कहा कि कांग्रेस ने सोचा कि वह अपने दम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जीत सकती है और इसलिए उसने भाजपा के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाने के वास्ते इन राज्यों में ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवेलपमेंट इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन के अन्य दलों के साथ हाथ नहीं मिलाया। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें