TMC नेताओं को हिरासत में लेने पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है दिल्ली पुलिस

By अंकित सिंह | Oct 04, 2023

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के उन नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर केंद्र और दिल्ली पुलिस की आलोचना की है जो विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और मनरेगा की धनराशि जारी करने की मांग कर रहे थे। केंद्र पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ''केंद्र की भाजपा सरकार अब बंगाल की आवाज को दबाने के लिए सभी हदें पार कर चुकी है!'' ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा कि आज लोकतंत्र के लिए एक काला, भयावह दिन है, एक ऐसा दिन जब भाजपा ने बंगाल के लोगों के प्रति अपने तिरस्कार, गरीबों के अधिकारों की उपेक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के पूर्ण परित्याग का खुलासा किया। 

भाजपा पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि उनके अहंकार की कोई सीमा नहीं है और उनके अभिमान और अहंकार ने उन्हें अंधा कर दिया है। उन्होंने अब बंगाल की आवाज को दबाने के लिए सारी हदें पार कर दी हैं! तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को मनरेगा फंड जारी करने की मांग को लेकर कृषि भवन पर प्रदर्शन कर रहे महिलाओं सहित संसद सदस्यों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी को "भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन" करार दिया और अत्याचार के खिलाफ 5 अक्टूबर को कोलकाता में 'राजभवन अभियान' अभियान का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता जवाब देगी और जो लोग सोचते हैं कि ये ताकतें टीएमसी को रोक देंगी, वे गलत हैं। हम मजबूत बनेंगे। अंग्रेज भी हमारे साथ ऐसा व्यवहार नहीं करते थे जैसा आज मोदी जी और दिल्ली पुलिस ने किया है। 

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

Kidney Damage Signs: आंखों के नीचे सूजन और यूरिन में झाग? किडनी खराब होने के इन संकेतों को न करें Ignore

40 के बाद Women Health के लिए जरूरी हैं ये 3 Exercises, Core और Pelvic Floor को मिलेगी गजब की मजबूती

अभिनेत्री Kriti Sanon के रक्षाबंधन विज्ञापन को Giva ब्रांड ने विवाद के बाद हटाया