Mamata Banerjee ने सुरक्षा सीमा बल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में BSF मतदाताओं को डराने का प्रयास कर रही है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर ‘भगवा खेमे के इशारे पर’ राज्य के सीमावर्ती इलाकों में मतदाताओं को डराने का सोमवार को आरोप लगाया और पुलिस से उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा। सीमावर्ती जिले में पंचायत चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि ‘कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है’ और इसमें केंद्र की कोई भूमिका नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Barack Obama के बयान पर बोले नकवी, आज देश में 1984 जैसे दंगे नहीं हो रहे, सभी वर्गों का हो रहा विकास

उन्होंने कहा, ‘‘हम केंद्र में भाजपा को हराएंगे और देश में विकासोन्मुख सरकार लाएंगे।’’ बनर्जी ने कहा कि पार्टी ने चुनाव में अच्छी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को उतारने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम पंचायतों पर नजर रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जमीनी स्तर पर कोई भ्रष्टाचार न हो।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश