नंदीग्राम में चोटिल हुईं ममता बनर्जी की सभी रिपोर्ट नॉर्मल, स्वास्थ्य स्थिति में सुधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2021

कोलकाता। नंदीग्राम में कथित हमले में चोटिल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में “ मामूली सुधार हुआ है और वह स्थिर” हैं। सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार शाम को यह जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस की 66 वर्षीय प्रमुख की विभिन्न जांचें की गई थीं जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक हैं और इलाज से उन्हें लाभ हो रहा है। सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, “ उनके बाएं पैर का एक्स-रे किया गया था जिसमें‘डिजेनरेटिव ज्वाइंट डिसीज़’ के बारे में पता चला है।”

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी पर हुए हमले का पूरा खुलासा होना चाहिए: अखिलेश यादव

उनकी स्वास्थ्य स्थिति में मामूली सुधार हुआ है।” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को हल्का खाना दिया गया है। यह पूछे जाने पर कि बनर्जी को अस्पताल से कब छुट्टी मिल सकती है तो डॉक्टर ने कहा कि छह डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। यह टीम शुक्रवार सुबह उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करेगी और फैसला करेगी। सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर शुक्रवार सुबह कई और चिकित्सा जांचें करने की योजना बना रहे हैं। नंदीग्राम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अज्ञात शरारती तत्वों ने कथित रूप से बनर्जी को धक्का दे दिया था, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गयीं तथा उनके पैर और कमर में चोट आयी।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़