राहुल गांधी की कार में तोड़फोड़ पर बोलीं ममता बनर्जी, यह बंगाल में नहीं, बिहार के कटिहार में हमला हुआ

By अंकित सिंह | Jan 31, 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कार में कथित तोड़फोड़ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बिहार में हुई, न कि बंगाल में, जैसा कि कांग्रेस ने दावा किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया कि राहुल की कार पर पथराव किया गया। मैंने घटना की जानकारी ली। मुझे ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये बंगाल में नहीं बल्कि बिहार के कटिहार में हुआ। वे टूटे शीशे (विंडस्क्रीन) के साथ बंगाल में दाखिल हुए। 

इसे भी पढ़ें: 'कुछ दल चुनाव के समय कोयल की तरह कुहू-कुहू करना शुरु कर देते हैं', ममता बोलीं- भाजपा को TMC ही हरा सकती है

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे भाजपा और नीतीश कुमार की जदयू का हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा, "मैं इस घटना की निंदा करती हूं। बीजेपी और नीतीश को गुस्सा हो सकता है क्योंकि उन्होंने हाल ही में एक साथ गठबंधन किया है।" बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी जिस कार से यात्रा कर रहे थे, उसकी विंडस्क्रीन तोड़ दी गई। कांग्रेस ने दावा किया कि यह घटना यात्रा के बंगाल चरण के दौरान हुई।  यह हमला मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा ने बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश किया। चौधरी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जिस वाहन में यात्रा कर रहे थे, उसकी पिछली खिड़की का शीशा पथराव के बाद टूट गया... इस तरह के कृत्य अस्वीकार्य हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi CEO ने मसौदा सूची से हटाए 47 लाख से अधिक मतदाताओं का फिर से सत्यापन शुरू कराया

Connaught Place प्रदर्शन से पहले Delhi Police ने कॉजपा नेता Abhijeet Deepke को हिरासत में लिया

घाटे से उबरी Shoppers Stop, दूसरी तिमाही में कमाया 3.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ Rahul Gandhi पहुंचे कोर्ट का रुख करने, Delhi Police पर साधा निशाना