ममता बनर्जी बोलीं, मोदी दोबारा चुने गए तो यह भारत का अंतिम चुनाव होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

माथाभांगा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यदि फिर सत्ता में आए तो वह संविधान को ठुकरा देंगे और देश को लोकतांत्रिक की जगह एक ही व्यक्ति पर केंद्रित देश बना देंगे। यदि ऐसा हुआ तो आगामी लोकसभा चुनाव देश का अंतिम चुनाव हो सकता है। उन्होंने कूचबिहार में एक रैली में कहा कि मोदी के तीन नारे हैं लूट, दंगे और लोगों की हत्या। कूचबिहार जिले में 11 अप्रैल को चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले PM मोदी ने दिया हर सवाल का जवाब, कांग्रेस पर भी बरसे

ममता ने  मैं भी चौकीदार  अभियान को लेकर मोदी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि 2014 के दौरान किये गए वादे पूरे करने में नाकाम  चायवाला  अब लोगों को मूर्ख बनाने के लिये  चौकीदार  बन गया है। उन्होंने मोदी को चुनौती दी कि वह आम चुनाव में देशभर में 125 से ज्यादा सीट जीतकर दिखाएं। बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘एक्सपायरी बाबू’’ की सरकार देश के समूचे उत्तर और मध्य भागों में सीटें खोने के बाद लोकसभा चुनाव हारेगी। उन्होंने कहा, ‘‘यदि मोदी फिर चुने जाते हैं तो यह देश के लिए एक आपदा होगी। यदि वह सत्ता में लौटते हैं तो वह बी आर आंबेडकर के लिखे संविधान को ठुकरा देंगे और इस देश को लोकतंत्र की जगह एक ही व्यक्ति पर केंद्रित शासन में बदल देंगे। यदि वह सत्ता में लौटते हैं तो यह देश का अंतिम चुनाव होगा।’’

प्रमुख खबरें

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings