ममता बनर्जी बोलीं, कोरोना को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने इस बात को दोहराया कि अगर संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया तो इससे आम लोगों की रोजी रोटी पर असर पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से सभी के लिए मुफ्त टीकाकरण की सुविधा देने का अनुरोध किया। बनर्जी ने अपनी नवनिर्वाचित सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद राज्य सचिवालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम कड़े कदम उठा रहे हैं, संपूर्ण लॉकडाउन से लोगों की रोजी रोटी पर असर पड़ेगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: नंदीग्राम की हार ने 'अपराजिता' होने का ममता बनर्जी का भ्रम तोड़ दिया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने पश्चिम बंगाल के लिए कोविड-19 रोधी टीकों की तीन करोड़ खुराक की मांग की है जिनमें से एक करोड़ खुराक निजी अस्पतालों को दी जायेगी। बनर्जी ने कहा कि राज्य में शांति कायम है और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हिंसा के बाद फर्जी वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

प्रमुख खबरें

Mamata Banerjee बनाम Ritabrata गुट: TMC के सिंबल पर आयोग की अहम बैठक आज

Unitech निदेशकों के केस ब्योरे पर Supreme Court सख्त, ED और Delhi Police को त्वरित सुनवाई के निर्देश

Adidas ने Gurugram Tech Hub में शुरू की Layoffs, 350 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

आम आदमी पर पड़ेगा असर...UPI चार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फैसला वापस लेनी की मांग