ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को भेजा मालदा आम, क्या आ पाएगी रिश्तों में मिठास?

By अंकित सिंह | Jul 01, 2021

रिश्तो में आई कड़वाहट निसंदेह समय के साथ मीठी हो जाती है। रिश्तों की कड़वाहट को मिठास में बदलने का सबसे अच्छा तरीका एक एक दूसरे को मीठा खिलाना होता है। यही चीज फिलहाल पश्चिम बंगाल में दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच रिश्तो में जबरदस्त खटास पिछले दिनों देखने को मिली थी। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि इस में मधुरता खोलने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम बंगाल की विशेष प्रजाति के आम भेजे हैं। ममता बनर्जी ने जो प्रधानमंत्री को आम की किस्में भेजी हैं उनमें हिमसागर, मालदा और लक्ष्मणभोग शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने कोविड-19 के दौरान अथक सेवा के लिए चिकित्सा जगत को किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब चक्रवात तूफान से उत्पन्न हालात का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल दौरे पर थे तब ममता बनर्जी के रवैये को लेकर भाजपा ने खूब सवाल उठाए थे। मुख्य सचिव अल्पन बंधोपाध्याय को लेकर भी भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच दूरियां बढ़ती गई। अब देखना होगा कि यह आम दोनों ही नेताओं को कितना करीब ला पाता है। हालांकि यह बात भी सही है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद ममता ने सियासी दलों के नेताओं को आम भेज कर एक सद्भावना का परिचय दिया है। साल 2011 से वह इस परंपरा को निभाते आ रही हैं।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू