दुर्गा मूर्ति पर ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान, कहा- इससे भगदड़ मचने का डर

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2024

112 फीट की मूर्ति पर ममता बनर्जी ने सवाल उठाया है। ममता बनर्जी का कहना है कि मूर्ति से भगदड़ मचने का डर है। ममता बनर्जी ने दावा किया है कि इतनी बड़ी मूर्ति की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल, दुर्गा पूजा को लेकर एक विशाल मूर्ति बनाई जा रही है, जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल होना है। लेकिन इसको लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि इतनी बड़ी मूर्ति की जरूरत नहीं है और इससे भगदड़ मचने का डर है। ममता बनर्जी ने एक सभा में कहा कि कल मैंने अखबार में पढ़ा कि 112 फीट की ऊंची दुर्गा प्रतिमा तैयार की जा रही है। सोच सकते हैं आप रितनी खतरनाक भगदड़ हो सकती है। भगदड़ न हो ये क्लब की जिम्मेदारी है। 

इसे भी पढ़ें: स्कूल भर्ती घोटाले में पार्थ की गिरफ्तारी हो सकती है तो नीट मामले में प्रधान की क्यों नहीं? Abhishek Banerjee का केंद्र पर तीखा हमला

पिछले साल कोलकाता के एक नामी क्लब के नाम 88 फुट की दुर्गा मूर्ति बनाने का रिकॉर्ड था। दुर्भाग्य से, दुर्गा पंडाल में भीड़ अधिक होने के कारण एक दुर्घटना में यह क्षतिग्रस्त हो गया। इस बार मूर्ति को किसी भी तरह की क्षति से बचाने के लिए, कारीगर इसे अधिक टिकाऊ और हल्का बनाने के लिए फाइबर कास्ट का उपयोग करेंगे। मूर्ति के वजन को नियंत्रण में रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि घूमने के दौरान मूर्ति को किसी भी तरह की क्षति से बचाया जा सके। दुर्गा के अलावा 40 फीट ऊंची लक्ष्मी, सरस्वती, कार्तिक और गणेश की मूर्तियां भी बनाई जाएंगी। 

प्रमुख खबरें

जाति जनगणना पर Jairam Ramesh का बड़ा हमला, बोले- Modi Government का है Hidden Agenda

Peace Talks फेल होते ही Lebanon पर बरसे Israel के बम, हवाई हमले में 6 की दर्दनाक मौत

PM Modi की राजनीतिक दलों से अपील, Women Reservation को 2029 से लागू करने के लिए एकजुट हों

West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज