मां काली विवाद पर आया ममता बनर्जी का बयान, नकारात्मक मुद्दों पर विवाद ठीक नहीं, काम के दौरान गलती हो जाती है

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2022

मां काली विवाद को लेकर अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। ममता  बनर्जी ने कहा कि कभी-कभी मुझे लगता है कि हम हमेशा किसी भी नकारात्मक मुद्दे पर विवाद पैदा करने पर जोर देते हैं। नकारात्मक मुद्दों पर विवाद ठीक नहीं है। हर दिन कई विवाद होते हैं, लेकिन मीडिया उन चीजों के बारे में नहीं बोलता है। ममता ने कहा कि जो काम करता है उससे गलती हो जाती है। हमें भावनाओं को समझने की जरूरत है। । एक बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि भूल करने के लिए लिखो। जो काम करता है उससे गलती हो सकती है। इसे ठीक किया जा सकता है. लेकिन इसके लिए चिल्लाना क्यों?

इसे भी पढ़ें: देवी काली पर टिप्पणी: भाजपा ने मोइत्रा को गिरफ्तार करने की मांग की, टीएमसी सांसद ने किया पलटवार

बता दें कि काली पोस्टर विवाद पर बात करते हुए एक कार्यक्रम में टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने मां काली को लेकर कुछ आपत्तिजनक बातें कही थी। जिसके बाद टीएमसी ने उनके बयान से किनारा करते हुए मोइत्रा की निजी टिप्पणी बताया था। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें