जेड प्लस सिक्योरिटी के बीच रहती हैं ममता बनर्जी, फिर कैसे हो गया हमला? भाजपा ने उठाए सवाल

By अंकित सिंह | Mar 11, 2021

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ‘‘चार-पांच लोगों’’ द्वारा कथित रूप से धक्का दिये जाने की वजह से उनके एक पैर में चोट लगी है। घटना शाम सवा छह बजे उस वक्त घटी जब बनर्जी रियापारा इलाके में एक मंदिर में प्रार्थना के बाद बिरूलिया जाने वाली थीं।  ममता बनर्जी की हालत अब स्थिर है और चिकित्सक ‘सीटी स्कैन’ सहित कई और जांच करने की योजना बना रहे हैं ताकि चोटे कितनी गहरी हैं इसका पता लगाया जा सके। बनर्जी ने आरोप लगाया कि जब वह कार में सवार हो रही थीं तो चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया। ममता के चोट लगने के बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। ममता बनर्जी और उनकी पार्टी लगातार भाजपा पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगा रही है। वहीं, भाजपा की ओर से यह कहा जा रहा है कि ऐसे मसलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे (TMC) इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। हालांकि, हमारा मानना ​​है कि ऐसी घटनाओं का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग राजनीतिक हिंसा को नियंत्रित करने के लिए पश्चिम बंगाल में पर्याप्त केंद्रीय बल भेजेगा। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सहानुभूति हासिल करने के लिए यह 'सियासी पखण्ड' है। चुनाव से पहले, उन्होंने (ममता बनर्जी) नंदीग्राम में कठिनाइयों का सामना करने के बाद इस 'नौटंकी' की योजना बनाई। सिर्फ सीएम ही नहीं, वह पुलिस मंत्री भी हैं। क्या आप मान सकते हैं कि पुलिस मन्त्री के साथ कोई पुलिस नहीं थी? हालांकि इस मामले में चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब किया है। लेकिन सवाल यही है कि किसी मुख्यमंत्री के साथ ऐसा कैसे हो सकता है क्योंकि उनकी सुरक्षा में इस तरह की चूक का सवाल ही पैदा नहीं होता। 

इसे भी पढ़ें: चिकित्सकीय जांच में ममता के टखने, दायें कंधे, गले पर चोट की पुष्टि: चिकित्सक

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिस तरह से इस मामले को लेकर राजनीति की जा रही है और टीएमसी की ओर से भाजपा पर आरोप लगाए जा रहे हैं वैसा नहीं है। तभी भाजपा को भी इससे राजनीतिक लाभ लेने के संकेत मिल रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि गाड़ी का गेट खुला होने से ऐसा हुआ। ममता बनर्जी को किसी ने धक्का नहीं दिया। हालांकि, इस मामले के बाद से नंदीग्राम में भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच लगातार झड़प हो रही है। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि फिलहाल इस मामले की जांच चुनाव आयोग कर रहा है और सच्चाई सामने आएगी। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह पुराना और सबसे एक्सपायर फॉर्म फार्मूला है जिसका इस्तेमाल ममता बनर्जी करना चाह रही हैं। टीएमसी की ओर से जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा पलटवार करेगी। लेकिन सवाल यही है कि क्या ममता बनर्जी की ओर से राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं क्योंकि जिस तरह की सुरक्षा उन्हें मिली हुई है उसके बाद से इस तरह की घटना की गुंजाइश कम रह जाती है। 

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन