ममता बनर्जी ने कोविड-19 के दौरान अथक सेवा के लिए चिकित्सा जगत को किया धन्यवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के मौके पर कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान अथक सेवा के लिए चिकित्सा जगत का धन्यवाद किया। ममता ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी जयंती एवं पुण्यतिथि को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर SC का केंद्र, राज्य और चुनाव आयोग को नोटिस

पश्चिम बंगाल सरकार ने वैश्विक महामारी से लड़ने में उनके योगदान के लिए चिकित्सकों को सम्मानित करने के अवसर पर राज्यव्यापी अवकाश घोषित किया है। वैश्विक महामारी के दौरान राज्य में सैकड़ों चिकित्सकों की संक्रमण से मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह