ममता ने वाजपेयीजी को दी श्रद्धांजलि, बोलीं- उनके सिद्धांतों को ध्यान रखें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। वाजपेयी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में रेल मंत्री रहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने लोगों से ‘इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत’ के उनके सिद्धांतों को ध्यान में रखने का अनुरोध किया।

बनर्जी ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके शब्दों को याद करें : ‘बंदूक से कोई समस्या हल नहीं हो सकती। मुद्दों को इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत के तीन सिद्धांतों से ही हल किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री की कश्मीर नीति इन तीन सिद्धांतों पर आधारित थी। वाजपेयी का पिछले साल आज ही के दिन 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह