ममता बनर्जी ने नामांकन से पहले भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद, खुद को बताया था हिंदू की बेटी

By अनुराग गुप्ता | Mar 10, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी बुधवार की दोपहर ढाई बजे नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इससे पहले उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। बताया जा रहा है कि भाजपा के जय श्री राम के नारे के एवज में ममता बनर्जी ने सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह चुनी है। हालांकि, ममता बनर्जी ने मंगलवार को नंदीग्राम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खुद को हिन्दू घर की बेटी बताया था। 

ममता बनर्जी ने अपने घर से पैदल यात्रा करते हुए महारुद्र सिद्धनाथ मंदिर गईं। जहां पर उन्होंने महाशिवरात्रि से एक दिन पहले यानी की बुधवार को भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। पूजा अर्चना करने के बाद ममता दीदी सीधे मंदिर प्रागंण के करीब बने हेलीपैड जाएंगी, जहां से वह हल्दिया के लिए उड़ान भरेंगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ममता दीदी हल्दिया में पैदल यात्रा के बाद नामांकन दाखिल करेंगी। आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने 2016 के विधानसभा चुनाव में भवानीपुरा से चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार का विधानसभा चुनाव वह नंदीग्राम से लड़ने जा रही हैं। क्योंकि उनके सबसे खास नेताओं में शामिल शुभेंदु अधिकारी ने बगावत करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था और तो और ममता दीदी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी थी।

प्रमुख खबरें

इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन बसों से जेवर एयरपोर्ट की राह हुई और आसान, विधायक धीरेन्द्र सिंह

France ने सौंपा राफेल का राज, चीन-पाकिस्तान में मचा हड़कंप

मंदिर पर हमला करने वाले को पहली बार फांसी, पूरा भारत चौंका!

INDIA बैठक में Rahul Gandhi का दम! बोले- अगर एकजुट हुए तो BJP को हराना आसान है