दिल्ली दौरे पर आएंगी Mamata Banerjee, विपक्षी दलों के नेताओं से करेंगी मुलाकात, कांग्रेस से रहेगी दूरी!

By अंकित सिंह | Mar 15, 2023

2024 चुनाव के मद्देनजर अब तमाम बड़ी पार्टियां अपने अपने एजेंडे को साफ करते हुए दिखाई दे रही हैं। इन सबके बीच तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली दौरे पर आ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी मार्च के आखिर में या अप्रैल के शुरुआत में दिल्ली दौरे पर आ सकती हैं। खबर तो यह भी है कि वह विपक्ष के कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। हालांकि, कांग्रेस के नेताओं से उनकी मुलाकात होगी या नहीं, इसको लेकर संशय की स्थिति बरकरार है। हाल में ही ममता बनर्जी की पार्टी के बड़े नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने साफ तौर पर कहा कि वह कांग्रेस के किसी नेता से के साथ बैठक नहीं करेंगे। इसका मतलब साफ है कि कहीं ना कहीं ममता बनर्जी और उनकी पार्टी कांग्रेस से दूरी बना कर रखना चाहती है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar में भाजपा के खेवनहार बन सकते हैं ये तीन साथी, नीतीश से बगावत का कुशवाहा को मिला इनाम

हालांकि, सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के साथ टीएमसी प्रमुख की बैठक की संभावना नहीं है। ममता बनर्जी अपने दिल्ली दौरे के दौरान उन नेताओं से मुलाकात करेंगी जिन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था। नेताओं में बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव, जेकेएनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, एआईटीसी प्रमुख ममता बनर्जी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, उद्धव ठाकरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राजद नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हैं। हालाँकि, पत्र में कांग्रेस, जेडीएस, जेडी (यू) और सीपीआई (एम) से कोई प्रतिनिधित्व नहीं था।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir का मुख्य निर्माण पूरा, International Ramkatha Museum के लिए 10 अक्टूबर से टेंडर

वैश्विक दबाव में Sensex 778 अंक टूटा, Nifty 23,119 के करीब बंद

Bangladesh और China के बीच नए Economic Corridor पर चर्चा, म्यांमार के रास्ते कनेक्टिविटी की तैयारी

दुष्कर्म पीड़िता पर जबरन मातृत्व थोपना गरिमा से जीने के अधिकार का हनन, Delhi High Court ने 30 हफ्ते का गर्भ गिराने की दी मंजूरी