आपको डिटेंशन कैंप में ले जाया जाएगा...CAA को लेकर ममता की दो टूक- मैं बंगाल से किसी को भी जाने नहीं दूंगी

By अभिनय आकाश | Mar 12, 2024

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के कार्यान्वयन पर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर अशांति पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि कल की घोषणा एक लूडो चाल है। बंगाल के हाबरा में एक प्रशासनिक बैठक को संबोधित करते हुए तृणमूल प्रमुख ने नागरिकता अधिकार छीनने की साजिश का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें कानून की वैधता पर संदेह है। कोई स्पष्टता नहीं है। यह एक भ्रामक अभियान है। भाजपा नेता कहते हैं कि सीएए आपको अधिकार देता है। लेकिन जैसे ही आप नागरिकता के लिए आवेदन करते हैं, आप अवैध प्रवासी बन जाते हैं और आप अपने अधिकार खो देंगे।

प्रमुख खबरें

सावधान! बाहर निकलना मना है...24 राज्यों में आ रहा सबसे भयानक तूफान

मराठी में बोलने की मंत्री की रिक्वेस्ट पर Sanjay Dutt का मजेदार जवाब, 6 साल यरवदा जेल में रहा, तब भी मराठी नहीं सीख पाया

Sweat और Humidity में भी नहीं खिसकेगी बिंदी, आजमाएं ये Best Beauty Hacks

यह कभी न भूलने वाला पल...जापान के राजदूत ने गंगा में लगाई डुबकी