पश्चिम बंगाल में ममता कैबिनेट का हुआ विस्तार, 9 नए मंत्रियों ने ली शपथ, बाबुल सुप्रियो भी शामिल

By अंकित सिंह | Aug 03, 2022

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। नए मंत्रिमंडल में 10 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इन मंत्रियों ने शपथ ले ली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और पार्थ भौमिक को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है। 9 नए मंत्रियों में 5 कैबिनेट मंत्री, दो स्वतंत्र प्रभार और दो राज्य मंत्री शामिल हैं। कई दिनों से ममता बनर्जी कैबिनेट के विस्तार की चर्चा जोरों पर थी। आपको बता दें कि हाल में ही ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को अपने कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था। पार्थ चटर्जी के पास जो विभाग थे उसे खुद ममता बनर्जी संभाल रही थीं। पार्थ चटर्जी उद्योग, वाणिज्य, उपक्रम और संसदीय कार्य समेत पांच अहम विभागों के प्रभारी थे।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा