'ममता ने बंगाल में लोकतंत्र को शर्मसार किया', रविशंकर प्रसाद का सवाल- आपकी राजनीति अत्याचारों से भरी क्यों हो गयी है?

By अंकित सिंह | Jul 12, 2023

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान जबरदस्त हिंसा हुई जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। भाजपा का दावा है कि लगभग 45 लोगों की मौत हुई है। इस को लेकर भाजपा ने एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है जिसका नेतृत्व रविशंकर प्रसाद कर रहे हैं। इसके सदस्यों में सत्यपाल सिंह, सांसद राजदीप रॉय और रेखा वर्मा शामिल हैं। भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद आज कमेटी के साथ पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। बंगाल पहुंचने के साथ ही उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि ममता बनर्जी के लोकतांत्रिक साख की अभी परीक्षा है। 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: West Bengal में नया नहीं चुनावी हिंसा का दौर, Left के रास्ते पर ही TMC!

भाजपा नेता ने दी चुनौती

भाजपा नेता ने चुनौती देते हुए कहा कि ममता जी मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप मीडिया का सामना करने और इस जीत पर अपनी खुशी साझा करने की स्थिति में क्यों नहीं हैं? ममता जी की राजनीति वाम दलों की राजनीति से भी बदतर हो गयी है. आपकी राजनीति अत्याचारों से भरी क्यों हो गयी है? हमें जवाब चाहिए. राज्य में हर चुनाव के दौरान कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि जब उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बंगाल में पीटा जा रहा है तो वह चुप क्यों हैं? पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान 48 लोगों की हत्या शर्मनाक लोकतंत्र का कुत्सित संकेत है। 

प्रमुख खबरें

Karnataka Assembly में हंगामे के खिलाफ Congress का प्रदर्शन, सदन चलाने की मांग

Raksha Bandhan Special: त्योहारों की मिठास बढ़ाएंगे Malpua की ये 3 आसान Recipes, घर पर ऐसे बनाएं

UP Politics के बाबूजी और Good Governance के प्रतीक Kalyan Singh: जिनके सुशासन की आज भी दी जाती है मिसाल

Bismillah Khan Death Anniversary: शहनाई को बेगम मानने वाले Bharat Ratna की वो धुनें जो आज भी हैं अमर