UP चुनाव में दीदी की एंट्री, सपा के लिए करेंगी प्रचार, अखिलेश के साथ आए इतने विपक्षी दल

By अभिनय आकाश | Feb 07, 2022

अब तक ममता के नारों का इस्तेमाल यूपी की राजनीति में हो रहा था। अब खुद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी राजनीति में खेल करने पहुंच रही हैं। वो आज लखनऊ आ रही हैं जहां अखिलेश के साथ बैठक करेंगी और 8 फरवरी को ममता अखिलेश के पक्ष में वर्चुअल रैली भी करेंगी। अखिलेश भले ही बंगाल चुनाव में दीदी के लिए प्रचार करने नहीं पहुंचे थे, लेकिन ममता बनर्जी को उन्होंने खुला समर्थन दिया था। अब उसी कर्ज की वापसी ममता लखनऊ दौरे से करने जा रही हैं। जिसका ऐलान रैली और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकता है। खुद अखिलेश यादव भी चाहते थे कि दीदी यूपी में उनकी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करे। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी के गर्मी निकालने वाले बयान पर रामगोविंद चौधरी का पलटवार, कही यह अहम बात

ममता बनर्जी यूपी के बंगाली बाहुल्य इलाके में अखिलेश के लिए समर्थन मांगती दिख सकती हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बंगाल भाषीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर दलों का समर्थन करते हैं। हालांकि कहा ये भी जाता है कि प्रदेश के बंगाली समुदाय के लोगों पर बंगाल की राजनीति का प्रभाव कम ही है। बता दें कि प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग में अभी तीन दिन का वक्त शेष है। 10 फरवरी को राज्य में वोटिंग होनी है।  

प्रमुख खबरें

Sawan Somvar 2026: सावन सोमवार पर कालसर्प दोष और Shani Dosh से मुक्ति के लिए अपनाएं ये अचूक ज्योतिषीय Remedies

Indonesia में मदुरा द्वीप के पास Ferry में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 41 लापता

Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

अरुणाचल प्रदेश में Muskaan 2.0 अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत