'नजर रखें, सुरक्षा दें और कुछ मिठाइयां-फल भी भेजें', संघ प्रमुख के बंगाल दौरे को लेकर ममता ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

By अभिनय आकाश | May 17, 2022

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत चार दिनों तक पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में आरएसएस की सांगठनिक बैठक में हिस्सा लेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि कोई दंगा न हो। ममता बनर्जी ने कहा, "आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 17 से 20 मई तक पश्चिम मिदनापुर के केशियारी गांव में रहेंगे। उनका एजेंडा क्या है? नजर रखें, उचित सुरक्षा दें ताकि वे दंगे न भड़काएं।

इसे भी पढ़ें: भगवान बुद्ध की शिक्षा लोगों को शांति, अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है : ममता बनर्जी

केशियारी में शिविर लगाने का कार्यक्रम है जहां वह आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। शिविर तीन सप्ताह तक चलेगा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत चार दिनों तक केशियारी में रहेंगे। वह संघ शिक्षा वर्ग में हिस्सा लेंगे। इस दौरान स्वंयसेवकों को शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यशाला का भी आयोजन होगा। केशियारी के अतिरिक्त उलबेड़िया सहित राज्य के पांच स्थानों पर फिलहाल आरएसएस के शिक्षा संघ वर्ग चल रहा है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर