नामांकन से पहले ममता का पूजा-पाठ, गिरिराज बोले- चुनाव जो न कराएं

By अंकित सिंह | Mar 10, 2021

पश्चिम बंगाल में चुनावी दंगल लगातार जारी है। आज नंदीग्राम से ममता बनर्जी अपना नामांकन दाखिल करेंगी। ममता बनर्जी आज पूजा पाठ करने के बाद अपना नामांकन दाखिल करेंगी। ममता बनर्जी के हिंदू कार्ड को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि बंगाल में रोहिंग्या के साथ-साथ ममता दीदी भी नर्वस हैं। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि मंदिर जाएं या मस्जिद । वाह मोदी जी वाह। गिरिराज ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो संदेश में जारी किया है। इस संदेश में गिरिराज सिंह ने कहा कि वाह मोदी जी आपने कमाल कर दिया, जो लोग कल तक मस्जिदों में टोपी लगाकर सिर झुकाते थे, वह चुनाव से पहले कोर्ट के ऊपर जनेऊ पहन रहे हैं। इसके बाद गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि जिन हिंदुओं को बंगाल में दुर्गा पूजा कराने के लिए कोर्ट जाना पड़ता था, आज वहीं की मुख्यमंत्री मंदिर जा रही हैं। चंडी पाठ कर रही हैं। वाह मोदी जी आपने कमाल कर दिया। यह चुनाव जो न कराएं। 

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन