ममता का PM मोदी से सवाल, आप भारत के प्रधानमंत्री हैं या पाकिस्तान के राजदूत ?

By अंकित सिंह | Jan 03, 2020

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के सिलीगुड़ी में CAA के खिलाफ एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। रैली के दौरान ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया, ‘‘भारत एक बड़ा देश है जिसकी संस्कृति और विरासत समृद्ध है, आप हमारे देश की पाकिस्तान से क्यों बार-बार तुलना करते हैं?’’ ममता ने मोदी से सवाल किया कि आप भारत के प्रधानमंत्री हैं या पाकिस्तान के राजदूत? आप हर मामले पर पाकिस्तान का महिमामंडन क्यों करते हैं?

ममता ने कहा कि यह शर्म की बात है कि आजादी से 70 साल बाद भी हमें अपनी नागरिकता साबित करनी होगी। ममता ने सिलीगुड़ी रैली में पूछा कि क्या प्रधानमंत्री भारत के बारे में भूल गए हैं जो उन्हें बार-बार पाकिस्तान के बारे में बात करने आवश्यकता पड़ती है। 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा