दादा को घर जाकर दीदी ने दी शुभकामनाएं, जानिए क्या है मुलाकात के मायने

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2021

बीसीसीआई के प्रमुख और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के राजनीति में आने की अटकलें पूरे बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रही। सौरव गांगुली ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें हर पार्टी अपने पाले में करने की भरपूर कोशिश में लगा रहा। आज सौरव गांगुली का 49वां जन्मदिन है और इस मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें शुभकामनाएं देने खुद पूर्व भारतीय कप्तान के दरवाजे पर पहुंच गईं। बता दें कि ये पहला मौका है जब मुख्यमंत्री गांगुली के बेहला स्थित आवास पर आईं हो।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी पर बरसे मुख्तार अब्बास नकवी, बोले- मूल्यों की उड़ाई गईं धज्जियां

ये तो सभी जानते हैं कि पश्चिम बंगाल की सरजमीं पर जन्में सौरव गांगुली ने अपने जुझारू एवं आक्रामक तेवर से भारतीय क्रिकेट की सूरत ही बदल दी। बाएं हाथ के इस मध्यक्रम के बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट में आत्मविश्वास भरा और टीम को आखिरी गेंद तक भी हार नहीं मानने वाली टीम में रूपांतरित कर दिया। लेकिन सियासत में उनकी एंट्री को लेकर लगातार बातें उठती रहती हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे थे कि बीजेपी का प्लान बंगाल चुनाव में सौरव को ममता के खिलाफ चेहरा बनाने की थी। लेकिन सौरव ने राजनीति में कदम रखने की बात से साफ इनकार कर दिया।

प्रमुख खबरें

Arabian Sea में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाक नौसेना का जहाज, भारत ने दूतावास प्रभारी तलब किया

RPF कस्टोडियल डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो जवानों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

Justice Surya Kant ने कहा: पुलिस और अदालतें न्याय व्यवस्था में एक ही कड़ी

Kuno National Park में चीतों की संख्या पहुंची 52, चार वर्षों में जन्मे 32 शावक