ममता ने कहा सीपीआई (एम) और बीजेपी की डिजिटल टीमें पश्चिम बंगाल को बदनाम कर रही हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2022

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डिजिटल टीमें पश्चिम बंगाल को बदनाम कर रही हैं। बनर्जी ने कोलकाता में कई दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन करते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें पश्चिम बंगाल के बारे में कुछ भी अच्छा नहीं लगता। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम ‘बिस्व बांग्ला’ शब्द लेकर आए, तो ये आलोचकों ने इसका मजाक उड़ाया। वे गलत हैं और मान्यताएं इसे साबित करती हैं।’’

बनर्जी ने कहा कि वह मुखर्जी ही थे जो उन्हें राजनीति में लाए। उन्होंने कहा, ‘‘हम सुबह उनके आवास पर किसी भी रैली के मार्ग और आंदोलन के तरीके पर चर्चा करते थे। मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने ही की थी।’’ उन्होंने कहा कि बालीगंज में एक पार्क का नाम जल्द ही मुखर्जी के नाम पर रखा जाएगा। टीएमसी सूत्रों ने बताया कि बनर्जी इस साल करीब 150 दुर्गा पूजा पंडालों का भौतिक तरीके से और कम से कम 400 का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगी।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा