बंगाल की मेगा रैली में ममता बोलीं- 2024 में बीजेपी को नहीं मिलेगा बहुमत, विपक्षी दलों को आना होगा साथ

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2022

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शहीद दिवस रैली में अपने भाषण के दौरान लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का रोडमैप रखते हुए कहा कि 2024 का चुनाव भाजपा के विभाजन को खारिज करने वाला होगा। ममता ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की बेड़ियों को तोड़ एक जन-समर्थक सरकार स्थापित करें। बारिश का सामना करते हुए तृणमूल कांग्रेस के वार्षिक कार्यक्रम में हजारों टीएमसी समर्थकों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर नहीं जा सके केजरीवाल, जानें अब तक किन विपक्षी नेताओं को नहीं मिली विदेश जाने की इजाजत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी और सीपीआई (एम) बारिश को देखकर बहुत खुश थे। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि भगवान भी टीएमसी के साथ हैं। सूरज उज्ज्वल चमक रहा है, ठीक हमारे भविष्य की तरह। जो राज्यों में सरकारें तोड़ने की कोशिश कर रही है, उन्हें मैं 2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजे याद कराना चाहती हूं। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत