ममता ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- आप धर्म का दुरुपयोग करने वालों को सुरक्षा दो, हम उसे नहीं छोड़ेंगे

By अभिनय आकाश | Jun 29, 2022

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर बीजेपी के कैंपेन का विरोध किया है। मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा पर भी निशाना साधा है। बनर्जी ने भाजपा नेता नूपुर शर्मा पर निशाना साधा है, जिन्हें पैगंबर का अपमान करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। ममता बनर्जी ने बीजेपी नेता नूपुर शर्मा पर तंज कसते हुए कहा, 'आप उन्हें सुरक्षा दें, लेकिन हमारे राज्य ने उन्हें तलब किया है। हम उसे अकेला नहीं छोड़ने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: बागी विधायकों को भेज दीजिए बंगाल, देंगे अच्छा आतिथ्य: MVA संकट पर बोलीं ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुकी। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "अगर आपका नेता धर्म के बारे में झूठ बोल रहा है, विवादित बातें कह रहा है, तो आप उन्हें गिरफ्तार नहीं करते हैं। वे चुपचाप बैठते हैं। मार भी देते हैं, तो कोई बात नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है