ममता ने नागरिकता कानून को लेकर साधा शाह पर निशाना, बोलीं- देश को जलता हुआ छोड़ दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने देश को जलता हुआ छोड़ दिया है और उन्हें ही आग बुझाना होगा। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि अगर गृह मंत्री के मुताबिक आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है तो इसे कल्याणकारी योजनाओं और बैंकिंग व्यवस्था से क्यों जोड़ा गया। 

इसे भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद में भीड़ के बीच फंसे कैलाश विजयवर्गीय, ट्वीट कर लगाई मदद की गुहार

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कोलकाता में हावड़ा मैदान से एसप्लानेड तक विरोध मार्च का नेतृत्व करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं अमित शाह से सुनिश्चित करने का अनुरोध करती हूं कि देश नहीं जले। आपका काम आग बुझाना है।’’ मुख्यमंत्री ने शाह से देश का ध्यान रखने और भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘‘नियंत्रित’’ करने की भी अपील की।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे पर कटाक्ष करते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में सबका सत्यानाश कर दिया है।  उन्होंने कहा, ‘‘वे पूरे देश को हिरासत केंद्र में बदलना चाहते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।’’ बनर्जी ने फिर दोहराया कि वह पश्चिम बंगाल में नागिरकता कानून और एनआरसी लागू नहीं होने देंगी। 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा