ममता ने अग्निवीर को पार्टी कैडर तैयार करने की योजना बताया, बीजेपी ने विधानसभा से किया वॉकआउट

By अभिनय आकाश | Jun 20, 2022

केंद्र के 'अग्निपथ स्कीम' के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बंगाल कोई अपवाद नहीं है। इधर भी लोग रेलवे और सड़क जाम कर केंद्रीय नीति के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेष रूप से जो लोग राष्ट्रीय सेवा के लिए सेना में सेवा करने में रुचि रखते हैं, उनकी संख्या अधिक है। सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में भी विरोध कि चिंगारी देखने को मिली। जिससे सत्र हंगामेदार हो गया।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के सात विधायकों का निलंबन वापस लिया

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और छह अन्य विधायक सोमवार को राज्य विधानसभा सत्र में शामिल हुए। निलंबन हाल ही में हटा लिया गया है। सत्र की शुरुआत में मुख्यमंत्री बोलने के लिए उठीं। उन्होंने कहा कि केंद्र की अग्निवीर योजना की निंदा में मुखर थीं। उन्होंने कहा, 'सेना विभाग की ओर से इस प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की गई है, गृह मंत्रालय ने किया। दरअसल, अग्निवीर बनाने के नाम पर बीजेपी कैडर बनेगा। जब आप चार साल बाद अपनी नौकरी खो देंगे, तो आपके परिवार की भी नौकरी चली जाएगी। आगे का मार्ग क्या है? 

प्रमुख खबरें

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र

Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी पर संतों का रोष, Champat Rai के खिलाफ किया प्रदर्शन