ममता ने लोगों से कहा, भाजपा को ना दें वोट अन्यथा अपने धर्म का पालन नहीं कर पाएंगे

By अंकित सिंह | Mar 17, 2021

पश्चिम बंगाल में चुनावी घमासान जारी है। नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इन सबके बीच ममता बनर्जी ने आज लोगों से भाजपा को वोट ना देने की अपील की। एएनआई के मुताबिक ममता ने कहा कि बीजेपी को वोट न दें नहीं तो आप अपने 'धर्म' का पालन नहीं कर पाएंगे। आपको 'जय श्री राम' बोलना पड़ेगा, आप 'जय सिया राम' नहीं बोल पाएंगे। भगवान राम मां दुर्गा की पूजा करते थे क्योंकि वह कद में बहुत बड़ी हैं। झाड़ग्राम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे जीवन में कई बार पीटा गया है। पहले CPM मेरे साथ मारपीट करती थी और अब भाजपा ने भी ऐसा करना शुरू कर दिया है। हालांकि, CPM के लोग अब भाजपा के लोग हो गए हैं। कुछ गद्दार, लालची लोग भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। PM मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान, सत्ता में आने के बाद बिहार के लोगों का टीकाकरण करने का वादा किया था। लेकिन क्या उन्होंने टीके उपलब्ध कराए हैं? नहीं, उन्होंने नहीं किया, उन्होंने झूठ बोला।  

प्रमुख खबरें

PV Sindhu ने जीता Hylo Open खिताब, फाइनल में लाइन केयर्सफेल्ड को सीधे गेम में दी मात

Delhi Police ने पकड़ा नकली सिक्कों का सिंडिकेट, 20 रुपये के 5000 कॉइन समेत चार अरेस्ट

ईरान ने UK की Royal Navy और Royal Air Force को आतंकवादी संगठन घोषित किया

Manoj Sinha ने PM Package कर्मचारियों के लिए कश्मीर में 1,416 फ्लैट्स का किया उद्घाटन