पीएम मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, कई मुद्दों पर हुई बात

By अंकित सिंह | Jul 27, 2021

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। अपने दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत यह मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि परंपरा के तहत प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हुई है। साथ ही साथ ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोविड-19 वैक्सीन की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के हिसाब से हमें ज्यादा व्यक्ति मिले। इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा कि हमने बंगाल राज्य का नाम बदलने पर भी चर्चा की है। ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री को पेगासस मुद्दे पर विचार विमर्श करने तथा उच्चतम न्यायालय की अगुवाई में जांच कराने का फैसला करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकजुटता अपने आप आकार ले लेगी। 

प्रमुख खबरें

Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान

Indira Gandhi Stadium के पास 5 नवंबर शाम Traffic Restrictions, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory | आज शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें किन रास्तों से बचें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक