ममता बनर्जी ने की SP की सरेआम खिंचाई, राज्यपाल धनखड़ ने जताई चिंता, कही ये बात

By अभिनय आकाश | Feb 04, 2022

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच का विवाद वैसे तो काफी पुराना है। दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर अक्सर तकरार की खबरें आती रहती हैं। यहां तक की राज्यपाल को ट्विटर पर ब्लॉक करने की बात भी सीएम की तरफ से कही गई है। लेकिन ताजा मामला पुलिस अधिक्षक की खिंचाई से जुड़ा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें ममता बनर्जी एसपी को को ये कहते सुनाई दें रही हैं कि क्या उन्हें राज्यपाल फोन करते हैं।  जिसको लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने चिंता जताई है। 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी एक बार फिर निर्विरोध तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गईं

गौरतलब है कि पूरब मेदिनीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक को सार्वजनिक रूप से फटकार लगायी और पूछा कि क्या राज्यपाल उन्हें धमका रहे हैं और उनके कामकाज में दखल दे रहे हैं। बनर्जी ने पुलिस अधीक्षक अमरनाथ को उनके जिले में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर भी डांटा, जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपराधियों के विरूद्ध जररूी कार्रवाई की गयी है। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश