ममता बनर्जी ने उप चुनाव परिणाम पर कहा, अपने अंहकारों का परिणाम भुगत रही भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली जीत ‘धर्मनिरपेक्षता और एकता’ के पक्ष में और ‘एनआरसी’ के खिलाफ है। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा अपने ‘अहंकार’ और राज्य के लोगों को ‘अपमानित’ करने का परिणाम भुगत रही है।

इसे भी पढ़ें: विस उपचुनाव: पश्चिम बंगाल में TMC ने तीनों सीटें जीतीं, उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा विजयी

वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि माकपा और कांग्रेस खुद को मजबूत करने के बदले राज्य में भाजपा की मदद कर रहे हैँ। वहींबनर्जी ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘ हम इस जीत को बंगाल के लोगों को समर्पित करते हैं। यह धर्मनिरपेक्षता और एकता की जीत है तथा यह एनआरसी के विरोध में है। भाजपा सत्ता के अंहकार और राज्य के लोगों का अपमान करने की सजा भुगत रही है।’’ बनर्जी ने कहा, ‘‘ लोगों ने उसे सिरे से खारिज कर दिया है। वह (भाजपा) इस देश के नागरिकों को शरणार्थी घोषित करने और उन्हें हिरासत केंद्रों में भेजना चाहती है।’’

प्रमुख खबरें

Asian Games में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को PM Narendra Modi ने सराहा

UP Budget: सीएम Yogi Adityanath ने दो माह में 70 फीसदी वित्तीय स्वीकृतियां देने का दिया निर्देश

Srinagar में Mehbooba Mufti ने Mirwaiz Umar Farooq से की मुलाकात, राजनीतिक हालात और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

Maharajganj District Court में महिला पर हमले के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार