'कुछ दल चुनाव के समय कोयल की तरह कुहू-कुहू करना शुरु कर देते हैं', ममता बोलीं- भाजपा को TMC ही हरा सकती है

By अंकित सिंह | Jan 31, 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में पदयात्रा की। इस दौरान ममता ने कहा कि मैं राजनीति के लिए कम आती हूं लेकिन कुछ दल ऐसे हैं जो चुनाव के समय कोयल की तरह कुहू-कुहू करना शुरु कर देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ हमारी लड़ाई चलेगी, हम अकेले ही लड़ेंगे। भाजपा को अगर कोई हरा सकता है तो वह तृणमूल कांग्रेस ही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर भारतवर्ष में बीजेपी को कोई हरा सकता है तो वह तृणमूल कांग्रेस है। कूच बिहार, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों की यात्राएं पूरी करने के बाद बनर्जी आज सुबह मालदा पहुंचीं। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल फर्जी प्रमाण पत्र मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता HC से केस अपने पास किया ट्रांसफर

इससे पहले ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव से पहले सीएए का मुद्दा उठाने के लिए मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह अपने जीवनकाल में राज्य में इसे लागू नहीं होने देंगी। बनर्जी ने कहा,“वे (भाजपा) चुनाव से पहले एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी), सीएए और समान नागरिक संहिता के बारे में बात कर रहे हैं। यह राजनीति के अलावा कुछ नहीं है। हमने सभी को नागरिकता दी है (और) उन्हें (सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों) को सब कुछ मिल रहा है। वे नागरिक हैं, यही कारण है कि वे वोट देते हैं।” बनर्जी ने कहा, “मैं यह स्पष्ट कर दूं कि जब तक मैं जीवित हूं, पश्चिम बंगाल में इसे लागू नहीं होने दूंगी।

प्रमुख खबरें

Google ने भारत के लिए की बड़ी एआई पहल: कृषि, शिक्षा और MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए की घोषणाएं

Samsung Galaxy F70 5G भारत में 18 अक्तूबर को होगा लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स

Delhi CEO Ashok Kumar का निर्देश, ड्राफ्ट रोल से बाहर 47 लाख वोटरों की जांच करेंगे BLO

Farooq Abdullah ने IAS अफसर कुमार राजीव रंजन को Jammu Kashmir से बाहर भेजने की मांग उठाई