Mamta Banerjee ने दुबई में पश्चिम बंगाल को निवेश के लिए अनुकूल गंतव्य के रूप में प्रदर्शित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2023

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दुबई में एक व्यापार बैठक की मेजबानी की और राज्य को निवेश के लिए एक अनुकूल गंतव्य के रूप में प्रदर्शित किया।

ममता ने कार्यक्रम में मौजूद संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के विदेश व्यापार राज्य मंत्री थानी बिन अहमद अल जायौदी को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया, जो इस साल नवंबर में होने वाला है।

उन्होंने कहा, बंगाल में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए दुबई को हमारा साझेदार बनना चाहिए। दोनों जगहों की संस्कृति एक जैसी है। बंगाल एकमात्र जगह है, जहां आप विविधता में एकता देख सकते हैं। यही हमारे विकास का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा, मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि बंगाल, भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां हम 99 फीसदी लोगों को सामाजिक सुरक्षा दे रहे हैं। हमारी सरकार महिलाओं और युवाओं से लेकर अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग, सभी का ख्याल रखती है। बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत-यूएई व्यापार संबंधों में प्रमुख भूमिका निभाता है।

प्रमुख खबरें

Tata Group की Air India का बड़ा दांव, Drukair के साथ करार से SAARC देशों में बढ़ेगा Connectivity Network

Shaurya Path: Kirana Hills और Skardu को लेकर पूर्व CDS Anil Chauhan के खुलासों से चौंकी दुनिया, Pakistan बात करना चाह रहा था, मगर India...

Famous Temple: मां बगलामुखी मंदिर क्यों है खास, Celebs और VIPs की आस्था का केंद्र बना Himachal Pradesh का यह सिद्ध धाम

Islamabad के PIMS अस्पताल में आग लगने से 14 नवजातों की मौत, जांच समिति गठित