NRC और CAA को लेकर ममता बनर्जी परेशान हैं: साक्षी महाराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2020

मेरठ (उप्र)। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने यहां सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रहार करते हुए कहा कि वह एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर परेशान हैं क्योंकि इससे उनका वोट बैंक खिसक जाएगा। यहां एक संत समागम में हिस्सा लेने आए भाजपा सांसद ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में हुए ताजा प्रकरण पर कहा, ‘‘मेरी सरकार से है मांग है कि जेएनयू और एएमयू (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) का इलाज होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थान में देश विरोधी काम नहीं होने चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: सीमापुरी हिंसक प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार बांग्लादेशी और अन्य न्यायिक हिरासत में भेजे गए

 

भाजपा सांसद ने विपक्षी दलों के नेताओं पर सीएए की आड़ में मुसलमानों को बरगलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में मुसलमानों को जितनी सुरक्षा और इज्जत हासिल है उतनी किसी भी मुल्क में नहीं है और इस कानून (सीएए) से किसी भी मुसलमान को डरने की जरूरत नहीं है।’’ 

 

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar